12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पांवटा से बिहार शराब तस्करी मामले में तीन लोग पुलिस हिरासत में… पढ़िए क्या उगले राज…

शराब फैक्ट्री और एक्साइज विभाग संदेह के दायरे में…!

Ashoka Times….22 August 2024

पांवटा साहिब से बिहार तस्करी की जा रही 60 लाख रुपए की शराब मामले में पुलिस तीन लोगों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई है जिनसे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर इस तस्करी के पीछे असली शराब माफिया कौन है।

सूत्रों से मिली जानकारी के सुबोध सचिन पिंटू नाम के तीन आरोपियों को पुलिस ट्रांसिट पर लाई है आरोपियों के मुताबिक 60 लाख रुपए की शराब तस्करी मामले के तार कालाआम के एक ट्रांसपोर्टर से जुड़ रहे हैं। जिसे जल्दी ही पुलिस गिरफ्तार कर सकती है ।

बता दें कि 24 जुलाई को पांवटा साहिब के नारीवाला स्थित Yamuna Bererages शराब कंपनी से रात को तकरीबन 9:30 बजे एक यूपी नंबर का एक ट्रक निकलता हैसवालों के घेरे में आ गई है । UP-50BT-1826 नंबर का ट्रक 24 जुलाई को रात तकरीबन 9:00 बजे 60 लाख रुपए की शराब लेकर भूटान के लिए निकलता है और भूटान के बजाय यह ट्रक 25 जुलाई को पानीपत पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया जाता है। इसके बाद 26 जुलाई को शराब कंपनी और एक्साइज विभाग पुलिस में इस ट्रक के गम हो जाने की शिकायत दर्ज करवाते हैं। 

सूत्र बता रहे हैं कि जिन तीन लोगों को हरियाणा पुलिस से ट्रांजिट डिमांड पर पांवटा साहिब लाया गया है उनमें ट्रक ड्राइवर सुबोध, कंडक्टर सचिन और पिंटू नाम का एक अन्य युवक शामिल है जो हरियाणा पुलिस द्वारा ट्रक के साथ गिरफ्तार किए गए थे। हरियाणा पुलिस के मुताबिक ट्रक में तस्करी की शराब छुपाने के लिए पीछे चूने के कट्टे लगाए गए थे ताकि किसी को पता ना लग पाए । वहीं इस ट्रक को जब हिरासत में लिया गया तो आरोपियों से शराब के किसी भी तरह के कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुए थे ।

फिलहाल इस पूरे मामले में शराब फैक्ट्री यमुना ब्रिवरीज नारीवाला और एक्साइज विभाग संदेह के दायरे से बाहर नहीं है क्योंकि 24 जुलाई को जब रात 9:30 के करीब यह है ट्रक शराब की पेटियां लेकर निकला था तो बद्रीपुर के बाद ट्रक का जीपीएस बंद हो गया था शराब फैक्ट्री मालिक और एक्साइज विभाग को उसी वक्त या अगले दिन लापता ट्रक की जानकारी पुलिस को देनी चाहिए थी लेकिन शराब कंपनी और एक्साइज विभाग ने 24 जुलाई को ऐसी कोई शिकायत नहीं करवाई । 26 जुलाई को जब हरियाणा की मीडिया में इस ट्रक के हिरासत में दिए जाने की खबरें सामने आई उसके बाद पांवटा साहिब के पूरूवाला में शराब फैक्ट्री और एक्साइज विभाग द्वारा लापता ट्रक की शिकायतदर्ज करवाई गई।

फिलहाल 60 लाख रुपए की शराब बिहार तस्करी मामले में पुलिस  को कुछ अच्छी लीड्स मिली है। अब असली गुनहगारों तक पुलिस पहुंच पाएगी या नहीं इसके बारे में  समय ही बता पाएगा ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles