पांवटा सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था होगी सुदृढ़, नियुक्त हुए 4 नए डॉक्टर
Ashoka time’s…19 September 26
पांवटा साहिबः सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में चार डॉक्टरों की नियुक्ति से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
इन नियुक्तियों से अस्पताल में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद जगी है। नवनियुक्त डॉक्टरों में चाइल्ड स्पेशलिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, गायनेकोलॉजिस्ट सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। इससे बच्चों, महिलाओं और अन्य मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

