पांवटा साहिब में Tirupati Wellness में लगी भीषण आग, आसमान में उठता धुएं का गुबार देख मची अफरा-तफरी !

Ashoka time’s…13 Nov 26

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां Tirupati Wellness में भीषण आग लगने की सूचना है। आग से उठता काले धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है।
घटना के बाद आसपास के इलाके में हलचल मच गई है। आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

आग पर काबू पाने के प्रयासों और अन्य अपडेट पर नजर बनी हुई है।

