15.6 C
New York
Monday, November 2, 2026

पांवटा शिलाई मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा…एलएनटी से लदा‌‌ ट्रक गिरा खाई में 

Ashoka time’s…3 July 24 

राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर सुबह करीब 8:00 के करीब एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां शिल्ला गांव के समीप भारीभरकम एलएनटी से लदा एक ट्रक खाई में गिर गया। दुर्घटना में ट्रक और एलएनटी मशीन के परखच्चे उड़ गए हैं। मगर गनीमत यह रही की हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी मिली है कि ट्रक पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था। शिल्ला के समीप गाड़ी में कुछ तकनीकी समस्या की वजह से चालक ने ट्रक को जांच के लिए रोका और ट्रक के पिछले पहियों के नीचे पत्थर की स्पॉट लगाकर खुद ट्रक की जांच के लिए ट्रक के नीचे घुस गया। इस दौरान वजन अधिक होने की वजह से ट्रक पीछे की तरफ खिसका और स्पॉट के ऊपर से गुजर कर खाई में गिर गया। दुर्घटना में ट्रक का चालक बुरी तरह से घायल हुआ है। घायल चालक को इलाज के लिए पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया है। 48 वर्षीय चालक पंकज शर्मा पावटा साहिब के किशन कोर्ट का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रक लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिरा है। उधर शिलाई पुलिस के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

न OTP बताया न किसी को पासवर्ड दिया…1 लाख 16 हजार रुपये फिर भी गायब…. अमरजीत 

विद्युत मंडल कार्यालय के बाद सुक्खू सरकार ने संगड़ाह मे बंद की 2 बसें 

3 करोड़ 60 लाख रुपए की स्मैक के साथ पांवटा साहिब का नशा तस्कर गिरफ्तार…

छोगटाली की कृतिका ने उत्तीर्ण की यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles