16.5 C
New York
Friday, October 30, 2026

पनार मार्ग पर बाइक सवार से 6.36 ग्राम चिट्टा बरामद…आरोपी गिरफ्तार

Ashoka time’s…19 November 25 
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस थाना रेणुका जी की टीम को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाकर एक युवक को हिरासत में लिया, जिसके पास से 6.36 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, थाना रेणुका जी की पुलिस टीम नियमित गश्त और मादक पदार्थ अधिनियम से संबंधित गुप्त सूचनाएं एकत्र कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अभिषेक ठाकुर, निवासी चूली, जो अवैध रूप से चिट्टा बेचने का काम करता है, वह अपनी मोटरसाइकिल (HP 71A-3957) (KTM) पर ददाहू की ओर से पनार की तरफ आ रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने पनार सड़क के दाबड़ क्षेत्र में नाका लगाकर सतर्क निगरानी शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल वहां पहुंची, जिसे पुलिस ने रोक लिया। चालक ने अपना नाम अभिषेक ठाकुर, निवासी गांव चूली, डाकघर व तहसील ददाहू, जिला सिरमौर बताया।

मोटरसाइकिल की तलाशी के दौरान पुलिस को दाहिनी ओर अगले टायर के अंदर एक लिफाफा छिपा हुआ मिला। जब इसे खोलकर देखा गया तो उसमें 6.36 ग्राम चिट्टा/हेरोइन पाई गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles