9.4 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पंजाब में हिमाचल बसों पर हमले बढ़े, खालिस्तान जिंदाबाद लिखा…

 

Ashoka Times….22 March 2025

पंजाब में हिमाचल प्रदेश की बसों पर लगातार हमने बढ़ रहे हैं सामाजिक तत्वों द्वारा अमृतसर में हिमाचल की बस पर तोड़फोड़ और खालिस्तान के नारे लिखे गए हैं।

ताजी घटना होशियारपुर-अमृतसर बस स्टैंड की है, जहां अज्ञात असामाजिक तत्वों ने अमृतसर बस स्टैंड पर हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसों पर काले स्प्रे से ‘खालिस्तान’ लिखकर तोड़फोड़ की है। शनिवार सुबह अमृतसर बस स्टैंड पर खड़ी एचआरटीसी की बसों पर काले स्प्रे से ‘खालिस्तान’ लिखा गया था और उनकी खिड़कियां तोड़ दी गईं। बस चालकों और परिचालकों ने सुबह जब यह देखा तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत अधिकारियों और पुलिस को दी।

इस दौरान hrtc बस में बैठी सवारियों को भी नीचे उतार दिया गया जिसके कारण काफी खौफ का माहौल वहां बना रहा। बाकायदा सवारियों को दूसरी बरसों से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।

HRTC हिमाचल अधिकारियों ने की पुष्टि….

वहीं हिमाचल प्रदेश प्रबंधक डॉक्टर निपुण जिंदल ने बताया कि यह गंभीर मामला है हिमाचल सरकार ने पहले भी पंजाब सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी।

कर्मचारी संघ नाराज…

वहीं दूसरी और काम कर्मचारी संघ भी बसों पर हो रहे हमले को लेकर नाराज है उन्होंने भी हिमाचल प्रदेश सरकार से साफ शब्दों में कहा है कि तुरंत पंजाब सरकार से बात की जाए और चालक परिचालकों की सुरक्षा तय की जाए।

पुलिस जांच में जुटी

इस मामले में जब थाना रामबाग के एसएचओ से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि अभी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही पूरी जानकारी को साझा किया जाएगा।

इस तरह की घटनाओं से हिमाचल और पंजाब के बीच तनाव बढ़ सकता है। हिमाचल प्रदेश के लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी है, और वे पंजाब सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हिमाचल सरकार ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और पंजाब सरकार से दोषियों पर कार्रवाई करने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles