12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

नशीली दवा खिलाकर 77,000 लूट आरोपी हुए फरार..

Ashoka time’s…26 January

सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में कामगार को नशीला पदार्थ खिलाकर 77,000 रुपये लूट दो व्यक्ति फरार हो गए।

कालाअंब की एक एलपीजी सिलिंडर बनाने वाली कंपनी के ठेकेदार के पास कार्यरत कामगार राकेश कुमार बैंक से पैसे निकलवाने गया था। राकेश कुमार ने बताया कि बैंक में पहले से ही दो अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे।

उसने बैंक ऑफ बड़ौदा की कालाअंब शाखा से 77,000 रुपये निकलवाए। जब वह बाहर आया तो उक्त दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने उसे अपनी बातों में उलझाया और चाय पिलाने ले गए। राकेश के मुताबिक चाय पीने के बाद वो अचेत हो गया तथा उसे कुछ पता नहीं कि क्या हुआ।

उसके परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो शाम को करीब 6:00 बजे वह कालाअंब (हरियाणा) क्षेत्र में नारायणगढ़ सड़क पर स्थित पैट्रोल पंप के समीप वीरान खेत में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन यहां से उसे कालाअंब के एक क्लीनिक में उपचार के लिए ले गए जहां अगले दिन होश आया।

राकेश कुमार ने सारा मामला कालाअंब पुलिस को बताया गया। हरियाणा पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने के चलते कालाअंब पुलिस ने शिकायत वहां दर्ज करवाने को कहा। कालअंब थाना प्रभारी एमएस चौहान ने बताया कि शिकायत मिली है लेकिन उक्त घटना हरियाणा क्षेत्र में हुई है, लिहाजा शिकायतकर्ता को हरियाणा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने को कहा गया।

घर में छाप रहा था नकली नोट…लोगों की सूझबूझ से आया पुलिस के शिकंजे में …. पढ़िए पूरा मामला

पांवटा में ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर… मामला दर्ज

कार अनियंत्रित हो 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.. व्यक्ति की मौत अन्य घायल

21 वर्षीय किशोर ने फंदा लगा की आत्माहत्या.. जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल विशेष… देश की सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री ने कैसे मनाया था हिमाचल स्थापना दिवस…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles