12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

नदी के ऊपर झूले में 2 घंटे फसा रहा बीमार व्यक्ति… स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू पहुंचाया अस्पताल…

Ashoka Times…26 June 23 Sirmour 

पूरे हिमाचल प्रदेश में नदी उफान पर है ऐसे में एक गंभीर हादसा श्री रेणुका जी के ग्रामीण क्षेत्र के सामने आया है जहां एक व्यक्ति 2 घंटे तक उफनती नदी पर झूले में फंसा रहा।

श्री रेणुका जी ग्राम पंचायत कमलाड़ नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण गरजाड़ा में फंसे व्यक्ति को 2 घंटे रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया।

स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के देते हुए बताया है कि काटल से गरजाड़ा को जोड़ने वाला झूला जर्जर हालत में है। झूले पर गांव के हजारों लोग टिके हैं झूले को ही पार करके उस और जाने का एक ही रास्ता है जिसकी हालत अब जर्जर हो गई है।

जिसके चलते कल एक बीमार व्यक्ति नदी में फंस गया था जिसको स्थानीय लोगों द्वारा निकाला गया। और अस्पताल पहुंचाया गया।

वही जिलाधीश द्वारा निर्देश किए थे कि बारिश से पहले पुल सड़कों आदि का निर्माण कार्य पूरा किया जाना चाहिए लेकिन जिलाधीश के निर्देशों का प्रशासन द्वारा पालन नहीं किया गया जिसका खामियाजा आज गांव के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस झूले को बारिशों से पहले जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए। वही इस झूले पर गांव के हजारों लोग टिके हैं।

देखते ही देखते पानी के तेज बहाव में बह गई महिला की गाड़ी…

जल शक्ति विभाग के आरोप पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से बह गया उनका डंगा… करेंगे क्लेम

के ए जी कंपनी में 133 लोगों का जांचा स्वास्थ्य 

यहां सौंपा जाता है विरासत में नशे का कारोबार…दिल्ली से शिमला तक फैला है मकड़जाल…

7 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ यौन शोषण के आरोप….

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles