13.9 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

नक्शे के विपरीत मकान बनाने पर SDM कार्यालय के बाहर धरना….

नक्शे के विपरीत मकान बनाने पर SDM कार्यालय के बाहर धरना….

Ashoka Times…26 august 2026

एमसी पांवटा साहिब क्षेत्र में एक भवन का निर्माण निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप नहीं किए जाने पर शिकायतकर्ता एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया।

बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 9 के संदीप कुमार द्वारा नियमों के विरुद्ध जाकर बनाए गए एक मकान को लेकर बार-बार शिकायतें दी गई लेकिन नगर परिषद जेई द्वारा शिकायतों पर कोई कार्रवाई न करते हुए उपरोक्त मामले में संबंधित अधिकारियों को भी भ्रमित किया।
इसके बाद शिकायतकर्ता युवक संदीप कुमार ने संबंधित विभाग अधिकारी आओ एवं एसडीएम कार्यालय पांवटा के बाहर धरने पर बैठ गया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि एमसी क्षेत्र में संबंधित भवन का निर्माण निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है। जिसके कारण उनका व उनके परिवार को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है विशेष तौर पर मकान के एक तरफ जो जगह छोड़नी होती है वह नहीं छोड़ी गई जिसके कारण बारिश का पानी भी उनके घर में गिर रहा है। इस संबंध में उसके द्वारा संबंधित विभाग को शिकायत भी दी गई, लेकिन आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

आपको बता दें कि इस तरह की दर्दनाक शिकायतें उच्च अधिकारियों को मिल रही हैं। नगर परिषद संबंधित नक्शे और मकान के निर्माण में मौके पर जाकर देखने वाले अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लग रहे हैं।

वही इस बारे में एसडीएम एवं ईओ नगर परिषद द्विव्ज गोयल ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles