11.1 C
New York
Monday, November 2, 2026

दुर्गा वाहिनी ने की सनातनी तरीके से शस्त्र पूजा…

दुर्गा वाहिनी ने की सनातनी तरीके से शस्त्र पूजा…

Ashoka Times…1 November 2026

31 अक्टूबर 2026 को विश्व हिन्दू परिषद् महिला विभाग दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति जिला सिरमौर द्वारा पांवटा साहिब में शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया । जिसमें मुख्य रूप से दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका आदरणीय बहन सीमा देवी एवं जिला संरक्षिका दीक्षा ऊषा देवी मुख्य रूप से रही कार्यक्रम उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर समस्त संगठन के पदाधिकारी एवं माता बहनों ने सनातनी पद्धति द्वारा शस्त्रों का पूजन किया गया शस्त्र पूजन के उपरांत कार्यक्रम में आई हुई समस्त माता बहनों को विश्व हिन्दू परिषद् हिमाचल प्रदेश प्रान्त मन्दिर एवं अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख (दुर्गा वाहिनी पलक अधिकारी) दीपक भण्डारी ने मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा सामूहिक शस्त्र पूजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा सामूहिक प्रान्त, जिला,प्रखण्ड,नगर, ग्राम,वार्ड, स्तर तक दुर्गा अष्टमी से शस्त्र पूजन प्रारंभ किया जाता है जिसमें समस्त सनातनी घरों परिवारों में हमारे जो भी पैतृक एवं नवीन शास्त्र रखे हुए होते हैं उनको विधि विधान से स्वच्छ, शुद्ध एवं पूजन करने की प्रथा आदिकाल से चली आ रही है इसी के निमित्त संगठन अलग-अलग श्रेणियां शस्त्र पूजन त्रिशूल दीक्षांत के कार्यक्रम करवाए जाते हैं।

जिसमें महिला विभाग द्वारा यह कार्यक्रम दुर्गा अष्टमी के माध्यम से हमारी मातृशक्ति एवं बहनों को जागृत करवाते हुए सामूहिक एवं निजी तौर पर करने की विधि विधान की जानकारी दी जाती है जिला सिरमौर दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका बहन सीमा देवी ने आई हुई समस्त मातृशक्ति के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चाए की एवं संगठन की जानकारी दी इसके पश्चात समस्त एकत्रित माता बहनों ने मां दुर्गा के भजन का मिलकर गुणगान किया उसके पश्चात प्रसाद वितरण हुआ ! कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद् हिमाचल प्रदेश के प्रान्त मन्दिर एवं अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख एवं दुर्गा वाहिनी पलक अधिकारी श्रीमान दीपक भण्डारी जी, जिला सिरमौर दुर्गा वाहिनी संयोजिका बहन सीमा देवी, दुर्गा वाहिनी जिला सिरमौर संरक्षिका दीक्षा ऊषा देवी, पूनम गुप्ता, सरोज सैनी, लिली गुप्ता, अंशदीप कौर, शकुंतला नेगी,अनीता नेगी, रीना शांडिल, सरिता बंगवाल, अनुराधा कौर, वृंदा गुप्ता, सलोनी, प्रीति गुप्ता, मालती, अनु शर्मा, विनीता कुमारी, कुमारी सुकृति आदि मातृशक्ति एवं बहनें ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित रही !!प्रतीक गुप्ता, जिला सह कार्यालय प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद् जिला सिरमौर भी मौके पर उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles