Home / Crime/ Accident / दहशत फैलाने वाले हमजा का एक और साथी गिरफ्तार…देसी कट्टा छुपाने के आरोप…

दहशत फैलाने वाले हमजा का एक और साथी गिरफ्तार…देसी कट्टा छुपाने के आरोप…

दहशत फैलाने वाले हमजा का एक और साथी गिरफ्तार…देसी कट्टा छुपाने के आरोप…

Ashoka Times…25 November 2025

पांवटा साहिब में दहशत फैलाने वाले गैंगस्टर हमजा के एक और साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया आरोप है कि हमजा ने जिस देसी कट्टे से देवी नगर में एक युवक पर हमला किया था उस वैपन को उक्त युवक ने छुपाया था।

animal image

पांवटा साहिब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गैंगस्टर हमजा को गिरफ्तार किया है साथ ही आरोपी की निशानदेही पर इसके साथी विकास उर्फ विक्की निवासी अमरकोट, पांवटा साहिब के घर से एक देसी पिस्टल दो मैगजीन व दो जिन्दा रौंद बरामद किए हैं। साथी पुलिस ने छुपते फिर रहे विक्की को भी गिरफ्तार कर लिया है।

AQUA

बता दें कि हमजा ने देवीनगर, पाँवटा साहिब में एक व्यक्ति सौरभ कुमार S/0 विनोद कुमार निवासी देवीनगर वार्ड नंबर 10 पर कट्टा से फायर करने की कोशिश की थी व जानलेवा हमला किया था। इस मामले में यह पुलिस हिरासत रिमाँड पर चला आ रहा है। यह बाहरी राज्यों में भी कई आपराधिक मामलों में वांछित है। दौराने अन्वेषण विकास उर्फ विक्की जो फरार चला आ रहा था व अपने छुपाव की हर संभव कोशिश कर रहा था, जिसे भी पाँवटा साहिब पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफलता प्राप्त कर ली है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला सिरमौर के दिशानिर्देशों पर जिला साईबर सैल की टीम ने साईबर टैकनीक की सहायता से उपरोक्त आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी हमजा पहले ही दिनाँक 26.11.25 तक पुलिस हिरासत रिमाँड पर है तथा आरोपी विकास उर्फ विक्की का माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड़ प्राप्त किया जा रहा है।

AQUA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *