13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

ददाहू में डॉ सिकंदर बोले मोदी भाजपा ने पूरे किए राम मंदिर व धारा 370 हटाने के संकल्प 

Ashoka time’s…6 May 24 

राज्यसभा के सांसद डॉ सिकंदर ने कहा कि, मोदी सरकार अथवा भाजपा ने अपने 4 दशक पुराने राम मंदिर निर्माण व धारा 370 हटाने के वादे पूरे कर दिखाए हैं।

उन्होंने कहा कि, देश को दुनिया की पांचवीं सबसे अर्थव्यवस्था बना चुके प्रधानमंत्री मोदी अब विकसित भारत के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। सोमवार को राज्यसभा सांसद ने ददाहू बाजार में हर एक दुकान पर जाकर भाजपा लोकसभा के प्रत्याशी सुरेश कश्यप के लिए वोट मांगे। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नारायण सिंह व रेणुकाजी मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर आदि ने मोदी सरकार की पिछले 10 वर्षों की उपलब्धियों व ऐतिहासिक विकास कार्यों को लेकर लोगों से समर्थन मांगा।

उन्होंने किसान सम्मान, उज्वला, मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत व प्रधानमंत्री आवास आदि योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत की। उन्होंने लोगों से पहली जून को नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद पर बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान की अपील की।

पांवटा साहिब….39 डिग्री के पार…मजदूरों के लिए बढ़ी मुसीबत…

मिठाई की दुकान से 258 अवैध शराब की बोतलें बरामद…मामला दर्ज 

9 बजे के बाद पूरा शहर हुआ जाम..सैकड़ो की तादाद में फंसे आम लोग…पढ़िए समस्या का समाधान

पांवटा सड़क हादसा में 55वर्षीय की दर्दनाक मौत…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles