13.2 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला व्यक्ति… दर्दनाक मौत… मामला दर्ज 

Ashoka time’s…6 October 23 

हिमाचल प्रदेश में तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। पुलिस नेटवर्क चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसा बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर बद्दी थाने के समीप पेश आया है। पुलिस ने शव का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार राज्य के जिला मुज्जफर, तहसील बनराज के गांव बनकट का चंदन कुमार पुत्र सहदेव पटेल बद्दी थाने के समीप सड़क के किनारे सो रहा था।

इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने चंदन कुमार को बुरी तरह से रौंद डाला। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। वही चंदन कुमार को घायल अवस्था में उपचार के लिए बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन बुरी तरह से जख्मी हो जाने के कारण चंदन कुमार ने यहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने पुष्टि की है।

सोसायटी सचिव की गोली चलने से मौत…दो के खिलाफ मामला दर्ज

नौवीं,11वीं कक्षा के लिए नवोदय में 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन करें आवेदन…

स्कूली बच्चों ने आपदा प्रबंधन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा, 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles