11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

दुखद….तेज रफ्तार गाड़ी ने रौंदा 27 वर्षीय युवक… दर्दनाक मौत….

ग्रामीण ने लगाया सड़क पर जाम किया प्रदर्शन….

Ashoka Times….3

पांवटा साहिब में चार बहनों के इकलौते भाई को कथित एक ट्रक ने टक्कर मारी दी। जिसके कारण उसकी मौके पर की मौत हो गई । 27 वर्षीय युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने मौके पर सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया।

मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक का नाम विशाल निवासी कुम्हार मोहल्ला पांवटा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कथित एक ट्रक जो काफ़ी तेज रफ्तार चल रहा था वाहन ने विशाल कुमार पुत्र राजेंद्र को टक्कर मार दी। जैसे ही ग्रामीणों को घटना का पता चला तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गए तथा गुस्साए ग्रामीणों ने रात भर सड़क पर जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी, एसडीएम पांवटा गुंजित चीमा, एसडीपीओ पांवटा अदिति सिंह के अलावा तहसीलदार ऋषभ शर्मा मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। प्रशासन व पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ट्रक चालक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक सड़क हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई विशाल की मौत हो गई। यह हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। हालांकि आरोपी वाहन

चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया जिसका कुछ भी पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच के बाद बताया जा रहा है कि एक ट्रक का पता चला है। जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर एसडीएम पांवटा साहिब गुंजित चीमा ने भी प्रशासन की ओर से पुलिस को इस मामले की त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए है। एसडीएम ने कहा कि दुर्घटना के संभावित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर भी लगाए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles