Home / News / तेंदुए ने 23 वर्षीय युवक पर किया जानलेवा हमला…इलाके में दहशत का माहौल

तेंदुए ने 23 वर्षीय युवक पर किया जानलेवा हमला…इलाके में दहशत का माहौल

तेंदुए ने 23 वर्षीय युवक पर किया जानलेवा हमला…इलाके में दहशत का माहौल

Ashoka time’s….24 November

animal image

राजधानी शिमला में देर रात एक तेंदुए ने युवक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इस हादसे से पूरे इलाके में दहशत फैली हुई है।

हादसा देर रात बुधवार का बताया जा रहा है जब 23 वर्षीय विजय काम से अपने घर वापस लौट रहा था उसी बीच जाखू क्षेत्र के समीप प्राथमिक पाठशाला से कुछ दूरी पर घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक युवक पर हमला कर दिया

विजय ने बताया कि तेंदुए से करीब 5 मिनट तक लड़ता रहा और बड़ी मुश्किल से तेंदुए से जान बचाकर हॉली लॉज की ओर भाग खड़ा हुआ। उस समय रास्ते पर कोई नही था। उसके बाद उन्होंने घर में फोन किया जिसके बाद उन्हें गाड़ी से आईजीएमसी अस्पताल ले जाया। विजय को आईजीएमसी (IGMC) में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है

उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि यहां की लाइट व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *