16.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

डेंगू और वायरल फीवर का बढ़ता प्रकोप… 

सिरमौर के अस्पताल पूरी तरह मरीजों से पैक…

Ashoka Times…9 अक्टूबर 23 

सिरमौर ददाहू व आसपास ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।

ददाहू सिविल अस्पताल में डेंगू व फीवर के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। खासकर डेंगू के बढ़ते प्रकोप से लोगों को दिक्कतें आ रही हैं।

ददाहु सिविल हॉस्पिटल के प्रभारी डॉक्टर अशोक ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज डेंगू के 50 लोगों का टेस्ट लिया गया जिसमें से चार लोग डेंगू पॉजीटिव पाए गए। उन्होंने बताया है कि डेंगू के साथ फीवर सर्दी खांसी जुकाम आदि के मरीज भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।

वहीं दूसरी और नाहन और पांवटा साहिब में भी डेंगू के लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। बता दे कि डेंगू और वायरल के बढ़ते मामलों के कारण जिला सिरमौर के अस्पताल पूरी तरह से पैक है पोंटा सिविल अस्पताल में मरीज को बैठकर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।

उधर, सीएमओ डाॅ. अजय पाठक ने कहा कि बुखार आने पर मरीज चिकित्सीय जांच जरूर कराएं। अस्पतालों में दवाइयों का भरपूर स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि लोग सावधानी बरतें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles