12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

ट्यूब के अन्दर 15 लीटर नाजायज शराब ऐसे की जा रही थी तस्करी….

 

Ashoka Times…28 अप्रैल 2025

पांवटा साहिब के नई वाला में 32 वर्षीय युवक से पुलिस ने 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है जिसकी तस्करी की जा रही थी।

पुलिस थाना पुरुवाला की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सुचना के आधार पर गांव नारीवाला में शिवमन्दिर के पास एक व्यक्ति सुनील कुमार पुत्र दवेन्द्र कुमार निवासी गांव खारा, जामनीवाला पावंटा साहिब व उम्र 32 साल के कब्जा से ट्यूब के अन्दर हुए 15 लीटर नाजायज शराब कशीद शुदा ब्रामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर सुनील कुमार उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला पंजीकृत किया गया है तथा मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना रेणुका जी की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सुचना के आधार पर खैरी सड़क पर एक व्यक्ति सोमप्रकाश ऊर्फ सही राम पुत्र जागर सिंह निवासी गाँव खैरी चैन्गन, ददाहू, के कब्जा से प्लास्टिक की कैनी में 04 लीटर नाजायज शराब कशीद शुदा ब्रामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर सोम प्रकाश उर्फ सही राम उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना रेणुका जी में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला पंजीकृत किया गया है तथा मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles