13.2 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

झोपड़ी में लगी आग…एक महिला सहित सात बकरियां आई चपेट में…

Ashoka time’s…6 October 23

राजगढ़ के रूग गांव के समीप बीती रात एक अग्निकांड में एक महिला और सात बकरियां झौंपड़ी में जिंदा जल गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रूग शिरगली के रहने वाले देवेन्द्र ने गर्मियों के लिए सेर जंगल में अपने घोड़ों और बकरियों के लिए घास और लकड़ी की टहीनियों की झौंपड़ी बनाई हुई थी।

जिस पर तिरपाल लगाई हुई थी। इस झोंपड़ी में देवेन्द्र व उसकी पत्नि मेंहदी देवी भी अस्थाई रूप से रह रहे थे। बीती रात करीब आठ बजे जैसे की मेंहदी (33 साल) स्नान करके अंदर झोंपड़ी में टीन की अंगीठी में आग सेंक रही थी। इसी दौरान मेंहदी ने गलती से अंगीठी का ढक्कन उठाया। जिससे अंगीठी से निकली लपटों से घास में आग लग गई।

बताया जा रहा है कि झोंपड़ी में एक घोड़ा भी था, जोकि बिदक कर बाहर निकल गया। लेकिन मेंहदी और बकरियां आग की चपेट में आ गई। जब तक गांव के लोग मदद को आए तक तक मेंहदी की आग से झुलस कर मौत हो गई थी। साथ ही सात बकरियां भी जलकर मर चुकी थी। अग्निकांड की सूचना मिलते ही एसडीएम राजकुमार ठाकुर, तहसीलदार उमेश शर्मा पुलिस दलबल सहित मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक झोंपड़ी राख हो चुकी थी।

राजगढ़ पुलिस द्वारा मेंहदी के शव को कब्जे में ले लिया गया। शव का शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। तहसीलदार उमेश शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को 25 हजार की फौरी राहत मौके पर प्रदान कर दी गई है। पुलिस थाना में मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस अग्निकांड की इस घटना की गहनता से जांच कर रही है।

तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला व्यक्ति… दर्दनाक मौत… मामला दर्ज 

सोसायटी सचिव की गोली चलने से मौत…दो के खिलाफ मामला दर्ज

नौवीं,11वीं कक्षा के लिए नवोदय में 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन करें आवेदन…

स्कूली बच्चों ने आपदा प्रबंधन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा, 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles