12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

जिला परिषद सदस्यों द्वारा उठाये गये मामलों पर गंभीरता से कार्य करें अधिकारी-सीमा कन्याल

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को नाहन में आयोजित

Ashoka time’s…25 July 23 

–जिला परिषद सिरमौर की त्रैमासिक बैठक आज मंगलवार को नाहन में अध्यक्ष, सीमा कन्याल की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें विभिन्न एजेंडा आईटम पर जिला परिषद सदस्यों ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा में भाग लिया।

जिला परिषद की बैठक में सिरमौर जिला में भारी बारिश से हुये नुकसान पर चिंता जाहिर की गई। बैठक में सभी विभागों विशेषकर लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली, कृषि, बागवानी आदि ने भारी बरसात के कारण हुये नुकसान से अवगत करवाया और अपने-अपने विभागों की नुकसान सम्बन्धी रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल ने कहा कि सिरमौर जिला में पिछले एक माह से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिला में करोड़ों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग इस आपदा की घड़ी में मुस्तैदी से कार्य करते हुए सड़क, पेयजल, बिजली आदि जन सेवाओं की बहाली का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जिला परिषद के सभी सदस्य प्रशासन और विभागों के साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

सीमा कन्याल सभी विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया कि परिषद सदस्यों द्वारा बैठकों में रखे गये विषयों पर गंभीरतापूर्वक कार्य करें क्योंकि यह कार्य जनहित और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के हितों से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भारी बरसात के कारण सड़कों के बंद होने के बावजूद भी सभी विभागों के उप मंडल स्तर के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहकर अपने विभाग का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जो कि प्रशंसनीय है।

उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सदस्यों द्वारा उठाये गये सभी विषयों पर सम्बन्धित विभाग समयबद्ध अवधि के भीतर कार्रवाई करेंगे ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।

जिला परिषद की बैठक में मुख्यतः सड़क, पेयजल, बिजली के अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, खनन, आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने बैठक का संचालन करते हुए विभिन्न एजेंडा आईटमों को विस्तार से रखा और उपस्थित विभागीय अधिकारियों से अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा।

जिला परिषद की बैठक में जिला परिषद सदस्य आनंद परमार, सुमिता देवी, पुष्पा देवी, निर्मला देवी, नीलम देवी, श्रवण कुमार, ओम प्रकाश, सुरेन्द्र सिंह, माम राज शर्मा, सतीश ठाकुर, विद्या देवी, चमेली देवी, अमृत कौर ने अपने-अपने क्षेत्रों से सम्बन्धित विषयों को विस्तार से रखा तथा विभागों से इनके निपटारे का आग्रह किया।

जिला परिषद उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, बीडीसी अध्यक्षा अनिता शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष सुरेन्द्र नेहरू के अलावा लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, बीएसएनएल सहित विभिन्न विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी, भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

बादल फटने से हिमाचल प्रदेश में फिर तबाही…5 मकान ध्वस्त 15 को नुक्सान… 

बेरहम मौसम फिर हिमाचल में कहर भरपाने को तैयार… yellow alert जारी

रेणुकाजी-नाहन heavy landslide के बाद तीसरे दिन मुश्किल से बहाल… हालात अब भी खराब

चोरी के मामले में पकड़े गए थे स्थानीय चोर व Scrap dealer 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles