9.4 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

जल शक्ति विभाग की लापरवाही, लोगों के घरों में घुस रहा सीवरेज का पानी…

Ashoka Times…18 फरवरी 24 पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 में हालात बेहद गंभीर हैं लोगों के घरों और सड़क पर सीवरेज का पानी निकल रहा है जिसके कारण यहां बिमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।

वार्ड नंबर 9 के राजेश कुमार, नजमा, गफ्फार, प्रदीप कुमार,मंजू आदी ने बताया कि उनकी गली में सीवरेज का पानी लगातार निकल कर घरों में घुस रहा है लेकिन कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि हम पहले भी विभाग को शिकायतें कर चुके हैं। एक बार फिर एसडीएम गुंजित चीमा और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को मीडिया के माध्यम से सूचित कर रहे हैं कि हमारी सुध ली जाए हमारे बुजुर्ग और बच्चों को इस नर्क से छुटकारा दिलाया जाए। सड़कों पर उफन रहे सीवरेज के पानी को रोका जाए। ताकि हम भी साफ हवा में सांस ले पाएं।

बता दें कि पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 में अक्सर इस सीवरेज लाइन में कभी भी गंदा पानी बाहर आ जाता है इसका कारण इस लाइन में जब आगे यह चोक हो जाता है तो सीवरेज लाइन का गंदा पानी बैक मारता है और सड़क और घरों में बाहर निकल आता है।
बता दें कि सीवरेज लाइन सफ़ाई के लिए बाकायदा एक ठेकेदार नियुक्त किया गया है।

वही नगर परिषद पार्षद मीनू गुप्ता ने बताया कि जल शक्ति विभाग को सूचित किया गया है।पहले भी विभाग को इस समस्या बारे शिकायत दी गई थी इस बार इस समस्या का स्थाई समाधान करवाया जाएगा।

सिरमौर जिला में 19, 20 और 21 फ़रवरी को विशेष ग्राम सभा बैठकों का आयोजन होगा -सुमित खिमटा

फार्मा कंपनी में दिखा पाइथन सांप, कम्पनी में मची भगदड़, पढ़िए फिर क्या हुआ…

21 मोटरें हुई चोरी, पुलिस नहीं कर रही गंभीरता से जांच, किसानों ने एसडीएम पांवटा को सौंपी शिकायत…

फिर बिगड़ेगा मौसम, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट….

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles