13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

जरा सी लापरवाही ने ले ली 2 साल के बच्चे की जान… खेतों में ऐसी लापरवाही बिल्कुल ना करें….

Ashoka Times.. 21 November 2024

हिमाचल प्रदेश के अम्ब में छोटी सी लापरवाही के कारण 2 वर्ष के बच्चे की जान चली गई। बच्चे ने खेत में खेलते- खेलते कीटनाशक स्प्रे की शीशी मुंह में लगा ली, जिससे कुछ कीटनाशक उसके शरीर में चला गया और उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बुधवार बीते कल यह हादसा ग्राम पंचायत स्तोथर के वार्ड नम्बर-4 राईं मोहल्ला में उस समय हुआ जब बच्चा अपने परिजनों के साथ खेतों में गया हुआ था। बताया जा रहा है कि बच्चे के माता-पिता भैरा में रहते हैं। सुबह वे बच्चे को साथ में लेकर गांव में दिहाड़ी पर गए हुए थे। वे खेत में आलू निकालने के काम में व्यस्त थे और इसी दौरान बच्चा खेलते- खेलते खेतों में पड़ी कीटनाशक स्प्रे की शीशी के संपर्क में आ गया। अनजाने में उसने शीशी को अपने मुंह से लगा लिया।

बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पीएचसी धुसाड़ा ले गए, जहां उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। उधर, मासूम की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया और खेतों में इस प्रकार खतरनाक कीटनाशकों को बच्चों की पहुंच से दूर रखने की अपील की।

थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज का कहना है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को वारिसों के सुपुर्द कर दिया है और मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles