11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

छात्रों को दी कृषि विज्ञान और दुधारू पशुओं की जानकारी… पंकज मित्तल 

Ashoka Times…1 फरवरी 24

राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धार, विकास खंड-शिलाई के कक्षा छ: से आठवीं तक के छात्रों ने अपने चार अध्यापकों के साथ कृषि विज्ञान केंद्र, सिरमौर (धौलाकुआं) का भ्रमण किया और कृषि विज्ञान केंद्र में HB क्रियान्वित कृषि से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के विषय में अपना ज्ञानवर्धन किया। 

छात्रों ने कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी एवं प्रधान वैज्ञानिक डा. पंकज मित्तल के साथ संवाद के दौरान कृषि शिक्षा प्राप्त करने के विषय में और कृषि को अपना भविष्य बनाने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। छात्रों ने कृषि विज्ञान केंद्र के भ्रमण के दौरान विभिन्न फसलों और उनके अनुसंधान के विषय में जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात पशुपालन प्रदर्शन इकाई में छात्रों को गाय की देसी नस्लों रेड सिंधी और साहीवाल के वैज्ञानिक प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी।

छात्रों ने कृषि विज्ञान केंद्र, सिरमौर द्वारा किसान कल्याण हेतू चलाई जा रही अन्य गतिविधियों के विषय में भी जानकारी प्राप्त की।

3 फरवरी को पांवटा के सालवाला में राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होगा ‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग मुस्तैदी से करें कार्य-सुमित खिमटा…

1 फरवरी, 2024 से हिमकेयर स्वास्थ्य कार्ड को मान्यता नहीं देंगे सिरमौर के निजी अस्पताल…

25 फ़रवरी को होने वाले पंचायत उप चुनाव के लिए मतदान केंद्र अधिसूचित…उपायुक्त

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles