10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

चेकिंग के दौरान 26.70 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार…

Ashoka Times..24 april 25

श्री रेणुका जी में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान 26.70 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति को गिरफतार किया गया।

बता दें कि पुलिस थाना रेणुका की टीम ने ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक कार से चरस बरामद की है। कार (HP71A-2840) चला रहे व्यक्ति की पहचान रविन्द्र ठाकुर (पुत्र अमर सिंह), निवासी गांव व डाकघर पनार, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर, आयु 36 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने कार के डैशबोर्ड से एक कागज में बत्तियों के रूप में छिपाई गई 26.70 ग्राम चरस बरामद की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (ND&PS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी इस चरस को कहां से लाया और किन लोगों से उसका संपर्क था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles