16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

चिराग ने चमकाया प्रदेशभर में द स्कॉलर्स होम का नाम…

स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान….

Ashoka Times…21 August 23 paonta Sahib 

जामनी वाला रोड पर स्थित द स्कॉलर्स होम स्कूल की प्रधानाचार्या निशा परमार ने बताया कि जिला सिरमौर शतरंज एसोसिएशन के द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन पांवटा साहिब में 19 अगस्त से 20 अगस्त तक रखा गया था जिसमें हमारे विद्यालय के 17 बच्चों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था उसमें से चिराग फांडा ने पूरे हिमाचल प्रदेश में अंडर-19 बॉयज कैटिगरी में पहला स्थान प्राप्त किया।

इस खेल प्रतियोगिता के परिणाम को देखते हुए स्कूल निर्देशक महोदय डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग व गुरमीत कौर नारंग ने बताया कि स्कूल के खिलाड़ी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी रुचि दिखा रहे हैं जो उनके उज्ज्वल भविष्य को दर्शाता है तथा दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी बनता है l

इस अवसर पर स्कूल शारीरिक प्रशिक्षक डॉ कुलदीप बतान (HOD Sports), रोहित शर्मा, प्रवीण ठाकुर, निशा ठाकुर, लक्ष्मी शर्मा, सुधीर राजपूत, अमित कुमार व रमणीक सहोता को भी हार्दिक बधाई दी।

पांवटा में आँखों एवं जनरल फिजिशियन का मुफ्त कैंप… 110 लोगों को मिला लाभ..

पांवटा साहिब के रैनबैक्सी चौंक से बवेजा पेट्रोल पंप के बीच गुम हुई…करें मदद, पाएं ईनाम…

नवोदय विद्यालय में प्रवेश की तिथि 17 अगस्त से बढ़़कर 25 अगस्त…

यूवती पर तेंदुए ने किया हमला, किस्मत ने दिया साथ ऐसे बची जान… गंभीर घायल 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles