15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

चार छात्राएं राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित….

Ashoka Times….24 दिसंबर 23 पांवटा साहिब

शहिद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा की चार छात्राएं राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है।

शहिद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा की चार हॉकी खिलाड़ी छात्राओं का चयन अंडर 14 आयु वर्ग की राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय के डीपीई श्री मनीष टंडन ने बताया कि छात्राओं की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता जो कि जिला ऊना में आयोजित हुई थी, इस प्रतियोगिता में मानपुर देवड़ा विद्यालय की सात हॉकी खिलाड़ी छात्राओं ने जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व किया था। इन खिलाड़ी छात्राओं ने राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और जिला सिरमौर को राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में विजेता बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

इस प्रदर्शन के आधार पर मानपुर देवड़ा विद्यालय की चार खिलाड़ी छात्राओं शगुन पुत्री श्री रिंकू राम, प्रियांशी पुत्री श्री मोहन सिंह, नेहा पुत्री श्री वीर सिंह और ईशा पुत्री श्री रमेश का चयन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता अठाईस दिसंबर से लेकर एक जनवरी तक ग्वालियर, मध्य प्रदेश में आयोजित होने जा रही है।

वर्तमान में यह खिलाड़ी छात्राएं माजरा में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी प्रशिक्षण शिविर में कठोर परिश्रम कर रही हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागवाल ने इन खिलाड़ी छात्राओं को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि मानपुर देवड़ा विद्यालय में गत वर्ष से ही हॉकी खेल को आरंभ किया गया है और इतनी कम अवधि में इतना शानदार प्रदर्शन करते हुए जिस प्रकार इन खिलाड़ी छात्राओं ने राज्य स्तर पर अपने विद्यालय का नाम चमकाया है, उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी यह खिलाड़ी छात्राएं शानदार खेल का प्रदर्शन करके अपने विद्यालय और अपने गांव का नाम राष्ट्रीय स्तर पर भी चमकाएंगी। विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष कृष्ण कुमार, मानपुर देवड़ा पंचायत की प्रधान कुसुम देवी, बीडीसी मेंबर अबिता पुंडीर, विक्रम तोमर, हरविंदर सिंह, तोहिद,शाकिर, सितार मोहम्मद, उमा पाल, नरेंद्र आदि स्थानीय ग्रामीणों ने इन खिलाड़ी छात्राओं के इस शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई व विद्यालय के प्रधानाचार्य, डी पी ई व इन छात्राओं के अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

सिरमौर में नववर्ष पर स्थानीय अवकाश घोषित…उपायुक्त सुमित खिमटा

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ संगड़ाह के अध्यक्ष चंद्रमणि वर्मा  का निधन….

RTO पांवटा ने किए 3 लाख के चालान… पढ़ें किन वाहनों पर सख्ती….

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने स्कूली बच्चों को सिखाईं आपदा प्रबंधन की तकनीकें….

ड्रग्स माफिया गिरफ्तार, सगे भतीजे को बना दिया गवाह…पांवटा पुलिस सवालों के घेरे में…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles