13.7 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

घर में छाप रहा था नकली नोट…लोगों की सूझबूझ से आया पुलिस के शिकंजे में …. पढ़िए पूरा मामला

Ashoka Times…25 January

जिला सिरमौर के काला आम में फेक करंसी बनाने वाले एक व्यक्ति पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है आरोप है कि यह व्यक्ति अपने घर पर कलर प्रिंटर से 50, 20 और 10 के नोट छापता था।

मिली जानकारी के अनुसार कालाआम में एक कंफेक्शनरी की दुकान जिसे सुशील कुमार चलाता है उसकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तफ्तीश में पाया कि आरोपी शाहिन अंसारी पुत्र स्व0 मोहम्मद इकबाल निवासी मकान न0 314/1 कुन्दन का बाग नाहन आयु 42 वर्ष अपने घर से ही 50 100 20 ₹10 के नोट नकली छाप रहा है दरअसल इसका खुलासा कन्फेक्शनरी की दुकान चलाने वाले सुशील कुमार की शिकायत के बाद हुआ है।

एसपी सिरमौर रमन मीणा ने बताया कि शाहिन अंसारी कालाआम की कन्फेक्शनरी की दुकान पर अक्सर नकली नोट चला कर सामान खरीदा करता था इसकी जानकारी एक रोज कन्फेक्शनरी की दुकान चलाने वाले सुशील कुमार को चल गई उसने आसपास के दुकानदारों से सलाह मशवरा कर इस फेक करंसी चलाने वाले व्यक्ति को पुलिस के हवाले करने की सोची, मंगलवार को जब तकरीबन 8:00 बजे शाहिद अंसारी कन्फेक्शनरी की दुकान पर पहुंचा तो एक बार फिर उसने ₹50 का नोट जो नकली था चलाने का प्रयास किया लेकिन आसपास के दुकानदारों की मदद से शाहीन अंसारी को धर दबोचा गया।

नितिन फार्मा की ओर से हिमाचल प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और राष्ट्राभिनंदन
“स्वच्छ रहें स्वस्थ रहें”

इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और पुलिस ने जब इसकी तलाशी ली तो इसके पास से 100/रुपयों के पांच नोट 50 रुपये के 5 नोट कुल 750/- रुपयो के नोट इस के पर्स से ब्रामद किए गए है। इस के अतिरिक्त इस के पास 50,20,10 रुपयों के नोट मुबलिंग 350/- असल मालूम पड़ने वाले भी इस की जेव से ब्रामद हुए है। जबकि ये नकली नोट थे।

वहीं एसपी सिरमौर ने बताया की जब शाहिन अंसारी के घर पर तलाशी ली गई तो वहां से एक कलर प्रिंटर और नकली नोट बनाने के कागज बरामद किए गए फिलहाल नकली नोट छापने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शाहीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

आरोपी को आज 24 घन्टे के अन्दर अदालत में आगामी पुलिस हिरासत रिमाण्ड के लिए पेश किया जाएगा। जिस के पश्चात् इस से मुकदमा हजा में जाली नोटो को बनाने में प्रयुक्त प्रिन्टर, लैपटॉप और कागज व अन्य समाग्री को सीज़ कर दिया गया है इस बारे में अनवेषण अम्ल में लाया जाना है। इस से पता किया। जाना है कि इस ने मार्किट में कितने रुपये के नोट प्रयोग किए है। इस के साथ में अन्य कौन व्यक्ति इस कार्य में संलिप्त है।

 

पांवटा में ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर… मामला दर्ज

कार अनियंत्रित हो 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.. व्यक्ति की मौत अन्य घायल

21 वर्षीय किशोर ने फंदा लगा की आत्माहत्या.. जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल विशेष… देश की सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री ने कैसे मनाया था हिमाचल स्थापना दिवस…

भू अधिनियम 118 एक्ट की जटिल शर्तों पर जल्द होगा फैसला…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles