11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

घर में आग लगने से बांदल गांव के बुजुर्ग की मौ#त..तहसीलदार ने जारी की राहत राशि

Ashoka time’s…..9 December 25

उपमंडल संगड़ाह के अन्तर्गत आने वाली चौकर पंचायत के गांव बांदल में सोमवार सांय घर में लगी आग की चपेट में आने से 65 वर्षीय हरी राम पुत्र मनसा राम की जान गई।

हादसे का पता चलने के पर ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया, मगर तब तक घर और खुद हरी राम बुरी तरह से जल चुके थे। ग्राम पंचायत चौकर पंचायत प्रधान शशि भूषण ने बताया कि, हरि राम गांव से कुछ दुरी पर अकेले घर में रहते थे। तहसीलदार नौहराधार विनोद कुमार ने बताया कि, मृतक के परिजनों को 25,000 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है और औपचारिकताएं पूरी होने पर नियमानुसार घर के नुकसान का मुआवजा भी जारी किया जाएगा। थाना प्रभारी संगड़ाह प्रीतम सिंह ने बताया कि, शव ज्यादा झुलसने के कारण पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। गौरतलब है कि, फायर स्टेशन अथवा चौकी न होने से उपमंडल संगड़ाह में पहले भी आग लगने की ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles