18.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

खेतों में नवजात बच्ची की आ रही थी रोने की आवाज ग्रामीणो ने यूं बचाई जान …

Ashoka Times…4 August 23 Himachal Pradesh 

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। खेतों में वीरवार सुबह एक नवजात बच्ची की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण हक्के बक्के रह गए उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित कर इस बच्चे को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार मामला गांव बेला लुधियाड़चां कांगड़ा का है जहां एक व्यक्ति ने खेतो में किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनी। जैसे ही उसने आगे जाकर देखा तो एक बच्ची खेतों में पड़ी रो रही थी। जिस पर व्यक्ति ने तुरंत इसकी सूचना पंचायत प्रधान व पुलिस को दी। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडूखर पहुंचाया।जहां बच्ची के स्वास्थ्य की जांच की जा रही थी।

थाना प्रभारी फतेहपुर (कांगड़ा) रजिंदर कुमार ने बताया कि बच्ची को फिलहाल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जांच के बाद उसे फतेहपुर लाया जाएगा। मामला दर्ज कर नवजात बच्ची को खेतों में छोड़ने वालों की धरपकड़ के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी।

हम सबको दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर डॉक्टर परमार द्वारा दिखाये मार्ग पर चलना चाहिए : अजय सोलंकी

संभावित आपदा के दृष्टिगत अस्पतालों में जरुरी सावधानियां और तैयारियों पर नाहन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आरम्भ

लापता युवक का शव बरामद… पुलिस ने परिजनों के किया हवाले

सभी उपभोक्ता 15 अगस्त तक इकेवाईसी करवायें, वरना बंद हो सकता है राशन मिलना-विजय सिंह

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles