10.3 C
New York
Saturday, October 31, 2026

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर SP सिरमौर ने दिए ये निर्देश…गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी से अपील…

Ashoka Times…21 मार्च 

पुलिस अधीक्षक रमन मीणा द्वारा सीमावर्ती राज्य पंजाब में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के प्रकरण को लेकर पांवटा साहिब में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । 

 

इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर द्वारा गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब के सदस्यों के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में पांवटा साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, उपमंडल पुलिस अधिकारी पांवटा साहिब, प्रभारी पुलिस थाना पांवटा साहिब, पुरुवाला तथा प्रभारी पुलिस थाना माजरा उपस्थित रहे ।

मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से आग्रह किया कि उपरोक्त प्रकरण में पुलिस की हर संभव सहायता करे तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों को रोकने में पुलिस का सहयोग करें ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे । 

पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने क्षेत्राधिकार में पड़ने वाले सभी होटलों, अतिथि गृहों (Guest House), सरायों, धर्मशालाओं को दिन व रात के समय चैकिंग करना सुनिश्चित करें तथा इन स्थानों पर रह रहे लोगों की जांच पड़ताल करें । होटल /अतिथि गृहों/सरायों के मालिकों को होटल की चैकिंग के दौरान निर्देश दिए जाए कि वह सभी आंगतुको का रिकॉर्ड़ सही ढंग से रखे और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति होटल इत्यादि में प्रवेश करता है तो तुरन्त नजदीकी पुलिस थाना में सूचित करें।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अंतर्राजीय सीमाओं का निरिक्षण भी किया तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जिला में कोई वाहन बिना चैंकिग के प्रवेश न कर पाए और जिला की सीमाओं में प्रवेश कर रहे सभी वाहनों की प्रभावी ढंग से चैंकिग करना सुनिश्चित करें ताकि कोई भी अपराधिक/ राष्ट्र विरोधी तत्व जिला में प्रवेश न कर सके ।

ट्रैक्टर सब्सिडी और ट्यूबवेल घोटालों पर करवाई जाएगी जांच… प्रेस वार्ता में बोले कांग्रेस सचिव अवनीत….

सिरमौर पुलिस का अलर्ट… ना आए ऑनलाइन लोन के झांसे में दीवारों पर हैं फेक पोस्टर चस्पा

श्री रेणुका जी गिरी नदी में देर रात अवैध खनन करते एक ट्रैक्टर को इंपाउंड कर चालान वसूला…

नशे में धुत बेटे ने पिता पर बोतल से किया वार… आरोपी बेटा गिरफ्तार 

शिक्षा खंड पांवटा साहिब ने सम्मानित किए विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles