11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

खड्ड में से नर कंकाल बरामद….फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार 

Ashoka time’s…10 March 24

जिला ऊना पुलिस थाना अंब के अंतर्गत ग्राम पंचायत मेडी की दर्शनी खड्ड में नर कंकाल मिलने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार मामला ग्राम पंचायत दर्शनी का है। नर कंकाल पर कपड़े पहने हुए हैं, जोकि काफी महीनों पुराने लग रहे है। सुबह के समय जब एक गद्दी समुदाय का व्यक्ति अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए दर्शनी खड्ड जा रहा था तो उसे एक नर कंकाल दिखाई दिया। जिसकी सूचना उसने स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों को दी।

पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा इसकी सूचना पुलिस थाना अंब में दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा नर कंकाल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब वसुधा सूद ने कहा कि नर कंकाल को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। मौत किन परिस्थितियों में हुई यह फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता चल जाएगा।

17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

संगड़ाह के शिवपुर गांव में तेंदूए ने 3 गाय को बनाया निवाला

विधानसभा उपाध्यक्ष ने लाना बाका मेले में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया*

हिमाचल प्रदेश में चार दिन बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles