10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

किसान आईपीएस अधिकारियों का करेंगे घेराव…पढ़े क्या है कारण

Ashoka Times…22 December 2025

पांवटा साहिब के किसान इन दोनों काफी परेशान है परेशानी का सबब है बाता मंडी में 2 महीने से स्कीम की मोटर जलना,

ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि बाता मंडी में पिछले दो महीना से सिंचाई स्कीम की मोटर जल कर खराब हो गई है, विभाग द्वारा अब तक उसको दुरुस्त नहीं करवाया गया है जिसके कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा आईपीएच अधिकारी पहले तो किसी का फोन नहीं उठाते और अगर उठालें तो उनका जवाब भी अजीबोगरीब होता है। ग्रामीणों ने बताया आईपीएच एक्शीएन का कहना है कि अगर ग्रामीण उन्हें बोलेंगे तो वह अगले दिन ही स्कीम चला कर दे देंगे, जबकि स्कीम की मोटर जली पड़ी है और विभाग के पास उसे ठीक करवाने का भी समय नहीं है।

कुल मिलाकर किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिनों के भीतर स्कीम को नहीं चलाया गया तो मजबूरन उन्हें आईपीएच अधिकारी के दफ्तर के बाहर एसडीएम कार्यालय और डीसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा जिसके लिए उन्हें मजबूर किया जा रहा है।

वही इस बारे में विभागीय अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया है उनकी जो भी प्रतिक्रिया उक्त खबर पर होगी वह भी प्रकाशित की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles