13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान कल से सिरमौर प्रवास कार्यक्रम…

Ashoka time’s…19 December 25

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी 4 दिन, 20 से 23 दिसंबर, 2025 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।
यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 20 दिसंबर को इटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब में आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि होगें। 21 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदनी में आयोजित वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि होंगे तथा दोपहर बाद सतौन में जन समस्याएं सुनेंगे।
उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री 22 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे तथा दोपहर बाद शिलाई लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में जनता की शिकायतों का निवारण करेंगे। 23 दिसंबर को उद्योग मंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिम्बी में आयोजित होने वाले वार्षिक समारोह कार्यक्रम म मुख्य अतिथि होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles