13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

आपदा में अवसर… रिश्वत लेते पटवारी को विजिलेंस ने लिया हिरासत में…

आपदा प्रभावित परिवार से मांगी जा रही थी 20000 रिश्वत…

Ashoka Times…30 August 23 Himachal Pradesh 

हिमाचल प्रदेश के नारकंडा में आपदा प्रभावित एक परिवार से पटवारी रिश्वत मांग रहा था जिसके चलते विजिलेंस ने पटवारी को ₹20000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पटवारी राकेश कुमार शर्मा ने आपदा प्रभावित रामलाल को रिलीफ फंड से आए 1,20,000 रुपये में से 20 हजार रुपये की मांग कर दी। रामलाल का घर आपदा में तबाह हो गया था। परिवार के लोग मकान खाली कर खुद बाहर रह रहे थे।

प्रदेश सरकार ने प्रभावित को 1,20,000 रुपये की राहत राशि दी थी। लेकिन इसे जारी करने के बदले 20 हजार रुपये पटवारी ने ही मांग लिए। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस विभाग ने इंस्पेक्टर छतर सिंह की अध्यक्षता में एक टीम ट्रैप के लिए बनाई और पटवारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस ब्यूरो ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

रक्षाबंधन पर सरल संस्कार सोसायटी ने दिया शहरवासियों को एंबुलेंस का तोहफा…

10 वर्षीय कैंसर पीड़ित दिवांशु की करें मदद… 

घटिया दवाइयों के उत्पादन पर दो हफ्ते में दायर करें जवाब…HIGH COURT  

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles