13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

असर…लोग पी रहे थे गंदा पानी…एसडीएम पांवटा ने भरवाए सैंपल… मौके का खुद लिया जायजा…

Ashoka Times…17 March 

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 और 10 में सड़कों पर बह रहा सीवरेज पानी और घरों में आ रहे गंदे पानी को लेकर एसडीएम पांवटा मौके पर पहुंचे इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौके से पानी के सैंपल भी उठाए गए हैं।

कई बार हमें ऐसे अधिकारियों की जरूरत होती है जो लोगों की समस्याओं को समझने के लिए लोगों के बीच उतर जाते हैं बड़े कम अधिकारी ऐसे होते हैं जो आम आदमी की समस्या के समाधान के लिए जमीनी स्तर पर काम करने के निर्देश देते हैं।

बता दें कि पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 और 10 में लोगों के घरों में सीवरेज का पानी आ रहा था। जिसको लेकर ASHOK TIMES द्वारा लोगों की समस्या उठाई गई थी जिसके बाद एसडीएम गुंजीत चीमा ने स्वत संज्ञान लिया और सभी अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए इस दौरान वहां पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा घरों के पानी का सैंपल भी कलेक्ट किया गया, इन सैंपल्स की जांच रिपोर्ट 4 दिन बाद आनी है उससे भी पता चलेगा के यहां के लोग कितनी गंदगी से भरा पानी पीने को मजबूर हैं।

एसडीएम सहित सभी अधिकारी हुए हालात से रूबरू…

वही इस बारे में एसडीएम पांवटा गुंजीत चीमा ने बताया कि हालात बेहद खराब है ऐसा लगता ही नहीं है कि वह किसी शहर के वार्ड में खड़े हैं बल्कि ऐसा लगता है कि बेहद पिछड़े इलाके में आ गए सड़कों पर फैली गंदगी को लेकर उन्होंने लोगों को सचेत किया कि वह एमसी की नालियों में प्लास्टिक और दूसरा कचरा ना सके क्योंकि उसके कारण ही नालियों में ब्लोकेज सामने आ रही थी।

वहीं एसडीएम गुंजीत चीमा ने सभी अधिकारियों से बात कर सहयोग की अपील की, उन्होंने कहा विशेष तौर पर जलशक्ति विभाग से अपील करते हुए कहा कि ड्रेन पाइप में फैली पानी की सप्लाई पाइपों को बाहर निकाला जाएगा और इन पाइपों को ओपन रखा जाए ताकि किसी भी स्थिति में ड्रेनेज या सीवरेज का पानी लोगों के घरों में पीने के लिए ना पहुंचे। वही इस दौरान नगर परिषद द्वारा तकरीबन 2 हफ्ते लोगों को टैंकर से सप्लाई की जाएगी।

वही एसडीएम गुंजित चीमा ने सभी अधिकारियों को मिलकर लोगों की समस्या का हल करने के अपील करते हुए कहा कि अगर सभी मिलकर काम करेंगे तो जल्द ही यह समस्या दूर होगी सैकड़ों लोगों को स्वच्छ जल और साफ सड़क मिल पाएंगी।

वह इस मौके पर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अरशद रहमान, पोल्लूशन बोर्ड के अधिकारी पवन शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ केएल भगत, बैशाखी राम, नप उपाध्यक्ष ओपी कटारिया सहित वार्ड पार्षद मीनू गुप्ता भी मौजूद रही।

सुखविंदर सिंह सुक्खू का पहला बजट पेश… आशा आंगनबाड़ी सहित किसको क्या मिला…पढ़िए पूरा बजट

आरोप…ब्लास्टिंग से गिराए जा रहे पहाड़…!10 घंटे बाद भी बंद रहा नेशनल हाईवे…बच्चे बूढ़े महिलाएं परेशान…

NH 707 पर ब्लास्टिंग से टूटा पहाड़….वाहनों की लंबी कतारें

बाला सुंदरी त्रिलोकपुर मंदिर में नवरात्रि मेले को लेकर तैयारियां शुरू….

खबर का असर….सड़कों पर बह रहा सीवरेज का गंदा पानी…SDM पांवटा ने लिया संज्ञान अधिकारियों को जारी किए नोटिस

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles