=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
20.2 C
New York
Tuesday, October 13, 2026

अजय सोलंकी ने राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेला सराहां मे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की…

 

Ashoka time’s…24 September 26

विधायक नाहन अजय सोलंकी ने आज राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेला सराहां में दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने क्षेत्र वासियों को मेले की शुभकानाएं देते हुए कहा कि यह मेला दशकों से बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। और इस मेले की प्रदेशभर में अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि इस मेले में प्रदेश के अलावा अन्य राज्य से भी लोग शामिल होते हैं तथा मेले में आयोजित होने वाली दंगल प्रतियोगिता का आनंद लेने सराहां पहुचते हैं।
उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। एक ओर जहां लोग आपसी मेल-जोल तथा विचारों का आदान-प्रदान करते हैं वहीं दूसरी ओर अपनी जरूरत का सामान भी खरीदते तथा बेचते हैं जिससे स्थानीय लोगों को भी व्यापार का अवसर मिलता है। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों व दूर-दराज क्षेत्र के लोगों के लिए लगातार कार्य कर रही है। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश के सीमित संसाधनों के बावजूद सरकार किसानों, बागवानों व मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है।
एसडीम पच्छाद एवं सदस्य सचिव राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला सराहां डाॅ. प्रियंका चन्द्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उन्हें शाॅल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विधानसभा गंगू राम मुसाफिर, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी आनन्द परमार, कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, ऊषा तोमर, रणधीर पंवार डीएसपी राजगढ़ विद्या चन्द नेगी, तहसीलदार पच्छाद जगपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles