Ashoka time’s…5 March 26
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के नाम से पर्दा उठा दिया है। पार्टी ने कांगड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।
इस फैसले ने राजनीतिक हलकों में सभी को चौंका दिया है, क्योंकि अनुराग शर्मा का नाम दूर-दूर तक चर्चा में नहीं था और संभावित उम्मीदवारों की सूची में उन्हें प्रमुख दावेदार नहीं माना जा रहा था। वह कांगड़ा जिला के बैजनाथ के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी सियायत की शुरुआत छात्र संगठन एनएसयूआई से की है। अनुराग शर्मा आज शिमला के विधानसभा परिसर में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। संयोग से आज उनका जन्मदिन भी है, ऐसे में इसे उनके लिए खास दिन माना जा रहा है। कांग्रेस के इस फैसले को स्थानीय चेहरे पर दांव लगाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

