9 C
New York
Saturday, October 24, 2026

हिमाचल सहित मैदानी इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली शीत लहर की चेतावनी….

Ashoka Times….16 December 23 

पहाड़ी राज्यों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी 20 तारीख तक हाड़ कंपा देने वाली शीत लहर बढ़ाने का चेतावनी आईएमडी द्वारा दी गई है।

हालांकि पहाड़ों में फिर भी कहीं-कहीं धूप दिखाई देगी लेकिन मैदानी इलाकों में शीतलहर बेहद खतरनाक तरह से बढ़ाने वाली है इस बारे में जानकारी देते हुए आईएमडी के अधिकारियों ने चेतावनी जारी कर कहां है कि पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली पंजाब राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है और ऐसे में अगर सीट हवाएं चल पड़ी तो हालात और अधिक बत्तर हो सकते हैं।

मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि 16 और 17 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में और 16 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में छिटपुट जगहों पर बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा, अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में कोई महत्वपूर्ण मौसम बदलाव की संभावना नहीं है।

घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों में सुबह के दौरान पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

कश्मीर घाटी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड जारी….

जम्मू-कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड जारी है, लेकिन शुक्रवार को शीत लहर की स्थिति में मामूली सुधार के बाद न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घाटी में बीती रात पारा जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे रहा, लेकिन पिछली रात की तुलना में न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार हुआ, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। बुधवार को यहां का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम की सबसे ठंडी रात थी।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को शुष्क मौसम रहने तथा शनिवार को बादल छाए रहने और ऊंचाई वाले इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने बताया कि कश्मीर में कई स्थानों पर कोहरा छाए रहने की संभावना है।

प्रदेश सरकार हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा शीघ्र प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध-हर्षवर्धन चौहान

राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह मे शुरू हुआ 7 दिवसीय सेवा योजना शिविर

HRTC Conductor पर संगड़ाह College व School के Students ने लगाए अभद्र व्यवहार के आरोप 

प्रदेश सरकार हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा शीघ्र प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध-हर्षवर्धन चौहान

रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में बच्चों को सिखाएं आग लगने पर सुरक्षा तरीके…

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles