15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

हिमाचल में 10,000 मेधावियों और 7510 प्राइमरी शिक्षकों को टैब देने की प्रक्रिया शुरू…

Ashoka time’s…21 October 23

हिमाचल प्रदेश के 10,000 मेधावियों और 7510 प्राइमरी शिक्षकों के लिए टैब की खरीदारी शुरू हो गई है।

राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के माध्यम से खरीद के लिए शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। 23 अक्तूबर से कंपनियां टेबलेट देने के लिए आवेदन कर सकेंगी। 7 नवंबर को बिड खुलने पर टेंडर अवार्ड होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की बजट घोषणा को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग जुट गया है। पूर्व की सरकारों के समय में मेधावियों को दिए जाने वाले लैपटॉप अब नहीं मिलेंगे। प्रदेश सरकार ने लैपटॉप की जगह टेबलेट देने का फैसला लिया है।

शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों की दसवीं और बारहवीं कक्षा तथा कॉलेजों में पढ़ने वाले दस हजार मेधावियों को टेबलेट दिए जाने हैं। इसके अलावा प्राइमरी स्कूलों के 7,510 शिक्षकों को भी सुक्खू सरकार टेबलेट देगी। पूर्व सरकार ने वर्ष 2020-21 में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं, बारहवीं और एचपीयू की कॉलेज की मेरिट में आने वाले दस हजार मेधावियों को स्मार्ट मोबाइल फोन दिए थे। इससे पहले मेधावियों को लैपटॉप दिए जाते थे। सुक्खू सरकार ने मोबाइल फोन की जगह टेबलेट देने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू की है।

Enumeration शुरू करवाने पंहुचे रेणुकाजी Dam के DGM को विस्थापितों ने बेरंग लौटाया 

शराब के नशे में धुत्त शिक्षक…वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पुलिस द्वारा करवाई करते हुए अवैध खनन के दो ट्रैक्टर जब्त….9000रु वसूला जूर्माना

पुलिस ने तीन व्यक्तियों को किया चिट्टे सहित गिरफ्तार….

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles