10.9 C
New York
Monday, October 26, 2026

हिमाचल प्रदेश चैम्बर ऑफ काॅमर्स में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यशाला आयोजित …

Ashoka Times…11 may 23  

भारत सरकार, क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय शिमला एवं तकनीकी शिक्षा विभाग हि.प्र. सुन्दरनगर के माध्यम से पाँवटा साहिब, जिला सिरमौर के उद्यमियों / विभागों / ग्रामीण प्रतिनिधियों इत्यादि के लिए एक दिवसीय नेशनल अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यशाला अरूण गोयल, निदेशक इंटरनेशनल सिलेंडर एवं तिरूपति ग्रुप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

आपके पड़ोस में बिक रहा है नशा तो इस व्हाट्सएप नंबर पर करें शिकायत… 

कार्यशाला में उद्योग संघ पाँवटा साहिब एवं कालाआम्ब के अध्यक्ष और उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा, श्रम एवं रोजगार विभाग सहित विभिन्न विभागों / उपक्रमों एवं ग्राम पंचायत प्रधानों ने भाग लिया। श्री अरूण गोयल ने बताया कि नेशनल अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यशाला के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे तथा ईको अप्रेंटिसशिप लागू करने में कामयाब होगें। क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर व लद्दाख श्री एस. शांतिमनलन ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यशाला के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

तदोपरांत पी.एन. यादव, सेवानिवृत पूर्व निदेशक डी.जी.टी. (विशेष अतिथि), सतीश गोयल, अध्यक्ष (सम्माननीय अतिथि), हिमाचल प्रदेश चैम्बर ऑफ काॅमर्स एवं उद्योग, गोंदपुर, पांवटा साहिब तथा संजय अग्रवाल, मुख्य प्रबंधक, जे.एम.डी. पाॅलीमर्स, पांवटा साहिब (सम्माननीय अतिथि) ने भी अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर सहायक निदेशक, क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय शिमला, श्री एम.एल. वर्मा, प्रधानाचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पांवटा साहिब, श्री सुशील कुमार, प्रधानाचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नाहन अशरफ अली एवं अन्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं प्रतिनिधि तथा अन्य सरकारी / गैर-सरकारी विभागों / उपक्रमों / उद्योगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles