15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

हर्षवर्धन चैहान तीन दिवसीय शिलाई-पांवटा साहिब प्रवास पर

क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का करेंगे समाधान…

Ashoka time’s…16 February

उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चैहान आगामी 19 फरवरी से 21 फरवरी तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। 19 को वह सांय 4 बजे पांवटा साहिब पहुंचेंगे तथा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

20 फरवरी को वह शिलाई विधानसभा क्षेत्र के टिम्बी में 12 बजे तथा इसके उपरांत शिलाई में आस-पास की ग्राम पंचायतों के लोगों से मिलेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे। वह 21 फरवरी को भी शिलाई लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री के साथ उनके प्रवास के दौरान जिला व ब्लाॅक कांगे्रस कमेटी के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles