13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

हरिपुरधार से श्री रेणुका जी ददाहू लाई जाएगी भव्य ज्योति…

ददाहू में 16 मार्च को आयोजित होगा ज्योति मिलन समारोह

Ashoka time’s…11 March 

श्री रेणुका जी ददाहू में चैत्र नवरात्रों के उपलक्ष्य पर श्री महाकाली मांँ दुख भांजनी मंदिर अंबाला शहर (हरियाणा) के सौजन्य से 16 मार्च को ददाहू में भव्य ज्योति मिलन यात्रा निकाली जाएगी।

इस यात्रा का प्रारंभ 15 मार्च को अंबाला शहर से किया जाएगा। जोकि हरियाणा राज्य के विभिन्न स्थानों से होती हुई उसी दिन रात्रि को सिरमौर जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मांँ भंगायणी मंदिर हरिपुरधार पहूँचेगी।हरिपुरधार से यह यात्रा ज्योति लेकर 16 मार्च को श्री रेणुकाजी की ओर प्रस्थान करेगी। प्रातः 10:30 बजे ददाहू बाजार में इस यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात यह यात्रा ददाहू के गीता भवन में पहुंचेगी, जहां विधिवत ज्योति मिलन कार्यक्रम के साथ-साथ मांँ दुख भंजनी की महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

माँ दुख भंजनी मंदिर अंबाला के संचालक पंकज शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्रों से एक सप्ताह पूर्व प्रसिद्ध सिद्ध पीठों से ज्योतियाँ एकत्रित करके उन्हें अंबाला शहर स्थित मंदिर में स्थापित किया जाता है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठों के दर्शन एक स्थान पर करवा कर लोगों के दुखों का हरन करना है।उन्होंने बताया कि 16 मार्च को ददाहू में यात्रा के पड़ाव के साथ ही भव्य ज्योति मिलन समारोह का आयोजित किया जाएगा। सैकड़ों श्रद्धालु इस यात्रा शिरकत करके अपनी हाजिरी सुनिश्चित करेंगे। उसके पश्चात यह यात्रा पुनः दुख भंजनी मन्दिर अम्बाला में समपन होगी।

दो दिन से लापता 15 वर्षीय किशोर को पुलिस ने चंडीगढ़ से ढूंढ निकाला…

पांवटा साहिब बाजार से बाइक चोरी… CCTV के माध्यम से बाइक चोर की हुई पहचान….

उद्योग मंत्री ने श्याम लाल पुंडीर द्वारा संपादित ‘‘देश की आवाज पुस्तक’’ का किया विमोचन 

संगड़ाह में एक दिवसीय बाल विकास जागरूकता शिविर आयोजित….

भरे मेले में युवतियों ने नोचे एक दूसरे के बाल….तमाशबीन बनी रही जनता…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles