11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सिरमौर पुलिस ने चोरी के मामले में चार आरोपियों को पकड़ने में की सफलता हासिल…

Ashoka time’s…27 March 24 

जिला सिरमौर पुलिस द्वारा पुलिस थाना राजगढ़ के अन्तर्गत चोरी के मामले को सुलझाते हुए 04 आरोपियों को धर दबोचने में सफलता प्राप्त की।

दिनांक 25-03-2024 को शिकायतकर्ता अरविन्द राय, निवासी गांव कुलथ, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना राजगढ़ में शिकायत दर्ज कारवाई थी कि गुरुकुल स्कुल राजगढ़ के गेट के सामने इसकी “Arvind Electronics” के नाम से एक दुकान है । दिनांक 23-03-2024 की शाम करीब 8:30 बजे यह अपनी दुकान बन्द करने के बाद अपने घर चला गया था । रविवार को यह दुकान बन्द रखता है तथा होली के कारण सोमवार को भी इसकी दुकान बन्द थी । सोमवार शाम को जब इसका बेटा दुकान व दुकान पर काम करने वाला लड़का दुकान खोलने आए तो इसके बेटे ने देखा कि इसकी दुकान के shutter के दोनो ताले टूटे हुए हैं, जिस पर इसके बेटे ने इसे फोन करके इसके बारे में बतलाया।

जिसपर शिकायतकर्ता अरविन्द राय उसी समय अपनी दुकान पर पंहुचा तथा उसने Shutter खोल कर अंदर चैक करने पर पाया कि इसकी दुकान के अंदर से लगभग 48 Phone, एक Tab और 1 Smart Watch चोरी होने पाए गए, जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपये बनती है ।

पुलिस कार्यवाही:- मामले में गंभीरता से संज्ञान लेते हुए रमन कुमार मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर द्वारा तुरंत एक संयुक्त टीम ( SIT) का गठन किया और SIT को इन चोरों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया । इस क्रम में पुलिस टीम ( SIT) द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 अपराधियों को नेपाल बॉर्डर पर रूपेड़िया, बहराइच (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । गौरतलब है कि उपरोक्त चारों आरोपी नेपाली मूल के हैं तथा वह सभी नेपाल भागने की फिराक में थे ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:- पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों चोर नेपाली मूल के हैं तथा एक ही गाँव के रहने वाले है । ये सभी आरोपी 10-15 दिन पहले ही राजगढ़ में आए थे तथा वर्तमान में राजगढ़ में ही दिहाड़ी मजदूरी का काम कर रहे थे ।

आरोपियों की पहचान…

1. जनक शाही, पुत्र वीर बहादुर, निवासी जाजर कोट, कोड़तांग नेपाल । 

2. नवीन खारका, पुत्र चक्र बहादुर, निवासी जाजर कोट, कोड़तांग नेपाल ।

3. लोकेन्द्र शाही, पुत्र अनुरुप शाही, निवासी जाजर कोट,कोड़तांग नेपाल ।

4. जनक शाही, पुत्र भीम बहादुर, निवासी जाजर कोट, कोड़तांग नेपाल ।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई निम्नलिखित वस्तुएं बरामद करने में सफलता प्राप्त की है :- मोबाइल 39, टैब 01,स्मार्ट वाच 01

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:- उपरोक्त SIT में ASI हेमराज , मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी जसबीर, मुख्य आरक्षी रोहित कुमार, मानक मुख्य आरक्षी सोमिनदर सिंह, आरक्षी अमरेंद्र सिंह, आरक्षी जय प्रकाश तथा आरक्षी अमित कुमार शामिल थे ।

संगड़ाह के लजवा से लापता जागर सिंह का 12 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…

रेणुका चरस के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया 40 वर्षीय शख्स… मामला दर्ज कारवाई शुरू

भाषा अकादमी शिमला ने होली पर बाऊनल गांव मे आयोजित किया सिरमौरी नाटी समारोह 

मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर चलने वाले वाहनों का मार्ग डाईवर्ट-सुमित खिमटा*

सभी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध करवाना जरूरी-एल.आर. वर्मा

250 बार ED की रेड़… नहीं मिला एक भी रुपया…कहां गया शराबघोटाले का…पढ़िए क्या है पूरा मामला

पांवटा साहिब…हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles