16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

साइबर सिक्योरिटी पर नाहन में बैठक आयोजित 

Ashoka time’s…27 January 24 

सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने कहा कि सभी सरकारी विभागों को साइबर सिक्योरिटी के दृष्टिगत सभी सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी एहतियात बरतनी चाहिए।उन्होंने कहा कि जब भी सरकारी दस्तावेज मेल या अन्य माध्यम से कहीं भी भेजे जाएं तो जिप फाइल बनाकर ही भेजें।

सहायक आयुक्त आज नाहन में जिला सूचना केंद्र सिरमौर द्वारा आयोजित साइबर सिक्योरिटी से संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सभी सरकारी कार्यालयों को केवल एनआईसी के अधिकृत मेल से ही सरकारी कामकाज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य किसी प्रकार के मेल से सरकारी सूचना का आदान-प्रदान नुकसानदेह साबित हो सकता है।

जिला सूचना अधिकारी एनआईसी सिरमौर विजय कुमार ने इस अवसर पर साइबर सिक्योरिटी से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों को हमेशा एनआईसी के मेल का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर सिस्टम को इस्तेमाल करने के बाद हमेशा बंद रखना चाहिए ताकि कंप्यूटर का डाटा लीक न हो। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गैर अधिकृत ऐप को सिस्टम में डाउनलोड नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी ऐप गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसके अलावा किसी भी प्रकार के अनधिकृत लिंक को खोलना नहीं चाहिए।

इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सोमदत्त, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, उप निदेशक उच्च शिक्षा कर्म चंद, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजय हमलाल, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर राजन सिँह, डॉक्टर विनोद संगल, के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ट्रेफिक इंचार्ज पर यूवक को थप्पड़ जड़ने के आरोप…यूवक पर भी बदसलूकी के आरोप

पांवटा साहिब… मकान में भड़की आग, 50 वर्षीए गंभीर रूप से घायल….WATCH VIDEO

संगड़ाह के रजाना मे Mine पर कार्यरत Tipper दुर्घटनाग्रस्त…दो की मौत 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles