12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सभी राजनैतिक दल आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करें-सुमित खिमटा  

Ashoka time’s…12 March 24 

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने सभी राजनैतिक दलों से आग्रह किया है कि आदर्श चुनाव संहिता की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जायेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर आज मंगलवार को नाहन में लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के दृष्टिगत विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उपायुक्त ने कहा कि सभी राजनैतिक दलों का दायित्व है कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करें। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल इस बात का ख्याल रखें कि चुनाव के दौरान सार्वजनिक संपति को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे और किसी भी प्रकार का पोस्टर अथवा बैनर न लगायें।

उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के सरकारी भवनों में राजनैतिक दलों द्वारा चुनावी प्रचार सामग्री के प्रदर्शन पर प्रतिबंध है और केवल सक्षम निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित स्थलों पर ही इस प्रकारके बैनर और पोस्टर लगाये जा सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी प्रकार के पोस्टर और हैंडबिल पर मुद्रक और प्रकाशक का नाम प्रकाशित होना अनिर्वाय है और साथ ही छपने वाली प्रतियों की संख्या भी इसमें लिखी जानी अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लगते ही सभी निजी आग्नेयास्त्रों को जमा करवाना सुनिश्चित बनाया जाये।

विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर अपने विचार रखे।

तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर ने बैठक का संचालन करते हुए आदर्श चुनाव आचार संहिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कांग्रेस के प्रतिनिधि कैप्टन सलीम अहमद, भाजपा के प्रतिनिधि संजय गोयल और आप के प्रतिनिधि विनोद कुमार भटनागर भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

गहरी खाई में लुढ़की ऑल्टो कार…दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर घायल

ब्रह्मांड में हीरे से अधिक महंगी चीज है धरती पर देखिए क्या…

मुख्यमंत्री के शिलाई प्रवास के दौरान क्षेत्र को मिलेगी करोड़ों की सौगातें- हर्षवर्धन चौहान….

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), नाहन में आयोजित हो रहा है आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम….

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles