13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सभी नोडल अधिकारी अपना कार्य जिम्मेवारीपूर्ण करें -सुमित खिमटा*

Ashoka time’s…19 March 24 

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव-2024 हेतु नियुक्त जिला के सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने कार्यों का निर्वहन जिम्मेवारीपूर्ण करना सुनिश्चित बनायें ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्रत एवं पारदर्शी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश सहित सिरमौर जिला में भी आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा आज सोमवार को नाहन में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत नियुक्त 19 नोडल अधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी आपसी तालमेल से कार्य करें और निर्वाचन कार्यो को सफलतापूर्वक निष्पादित करें। उन्होंने कहा कि निवार्चन प्रक्रिया के अनुरूप सभी नोडल अधिकारियों कार्य आरम्भ हो जायेगा। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी अपना दायित्व जिम्मेवारीपूर्ण निभायें इसके लिए समय-समय पर उन्हें प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने कार्र्याे के साथ ही आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के विभिन्न मामलों पर भी कड़ी नजर बनाये रखने के लिए कहा है।

*01 जून 2024 को होगा मतदान*

सुमित खिमटा ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्वाचन शैडयूल के अनुसार शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत 01 जून  2024 को मतदान होगा तथा मतों की गणना 04 जून 2024 की जायेगी। इसी प्रकार, नामांकन की तिथि 14 मई, जबकि नामांकन जांच की तिथि 15 मई और नाम वापसी की तिथि 17 मई 2024 तय की गई है।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोलटा, तहसीलदार निवार्चन महेन्द्र ठाकुर तथा  अन्य नोडल अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

आधार कार्ड अवश्य अपडेट करवायें -एल.आर. वर्मा*

दुखद समाचार…IAS के बेटे ने की खुदकुशी… police पहूंची मौके पर…

हिमाचल प्रदेश के 6 विधायक अयोग्य घोषित…SUPREME COURT ने सुनाया फैसला…

सिरमौर में कांग्रेस का गढ़ रहे निहालगढ़ से कांग्रेसियों ने की वापसी….

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles