15.4 C
New York
Sunday, November 1, 2026

श्री रेणुका जी में कर्मचारी ने खुद को मारी गोली… दर्दनाक मौत

Ashoka Times…1 july 2024

जिला  सिरमौर श्री रेणुका जी थाना के अंतर्गत कांडो कांसर पंचायत के गांव में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। मृतक की पहचान राम किशन (52) पुत्र स्व. माता राम निवासी गांव डबरोग तहसील ददाहू के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार गत रविवार शाम को राम किशन ने अपने घर के कमरे में लाइसेंसी कारतूसी बंदूक से खुद को गोली मार ली जोकि उसके पेट में जाकर लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजन जब मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति को खून से लहूलुहान अवस्था में देख कर घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक लहुलूहान रामकिशन दम तोड़ चुका था बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में था और डिप्रेशन के चलते उन्होंने ये खौफनाक कदम उठाया है।

वही इस बारे में एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है और पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंची है जहां पर कल रामकिशन का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

अवनीत सिंह लांबा होंगे पांवटा साहिब के नए कांग्रेस मंडल अध्यक्ष…

रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में भरे जाएंगे 18 पद…

शिमला पुलिस टीम ने दबोचे नशे के तस्कर… 2 लाख कैश बरामद 

एचपीयू में रिसर्च असिस्टेंट व फील्ड इन्वेस्टिगेटर के पदों के लिए करें आवेदन…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles