11.7 C
New York
Sunday, November 1, 2026

एचपीयू में रिसर्च असिस्टेंट व फील्ड इन्वेस्टिगेटर के पदों के लिए करें आवेदन…

Ashoka time’s…30 june 24 

हिमाचल प्रदेश विवि की ओर से एमबीए रूरल डिपार्टमेंट की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। इसमें पास हुए छात्रों की मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर डाल दी गई है। इसके साथ ही एचपीयू की ओर से रिसर्च असिस्टेंट व फील्ड इन्वेस्टिगेटर के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

इसमें रिसर्च असिस्टेंट का एक पद भरा जाना है जिसमें 55 फीसदी अंकों के साथ पीजी डिग्री और पीएचडी होना अनिवार्य है। इसके लिए 37 हजार वेतन जारी किया जाएगा और नियुक्ति 7 महीने के लिए होगी। इसके साथ ही फील्ड इन्वेस्टिगेटर के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता सोशल साइंस में 55 फीसदी अंकों के साथ पीजी की डिग्री होना भी अनिवार्य है।

इसमें तीन माह के लिए यह नियुक्ति होगी जिसमें 20 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 19 जुलाई को इसके लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ सपना कुमारी की ओर से इस बारे में निर्देश जारी किए गए हैं। एप्लीकेशन फॉर्म वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं।

पिस्टल दिखाकर व्यक्ति को जान से मारने की धमकी… मामला दर्ज 

श्री रेणुका झील की सफाई ना खुद करेंगे ना करने देंगे… महिलाओं ने किया वन्य प्राणी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

द स्कॉलर्स होम स्कूल में संसद का मानसून सत्र आयोजित….SDM रहे मुख्य अतिथि 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles