11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

शिलाई अवैध पेड़ों के कटान पर हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान…

हो सकते हैं मामले दर्ज, गिरफ्तार भी संभव…

अशोका टाइम्स 17 मार्च 2026

जिला सिरमौर शिलाई क्षेत्र में 300 से अधिक हरे भरे पेड़ काटे जाने मामले में हाईकोर्ट हिमाचल प्रदेश स्वत: संज्ञान लिया है। जिसके आधार पर हाईकोर्ट ने सरकार नोटिस जारी किया है। वहीं नोटिस का जवाब देने के लिए एडिशनल एडवोकेट जनरल वरुण चंदेल ने समय मांगा है।

जिला सिरमौर के शिलाई में 300 से अधिक हरे भरे पेड़ों पर आरी चला दी गई जिसके बाद पूरा क्षेत्र में आक्रोश की लहर है साथ ही राजनीति भी काफी तेज हो गई है। उक्त मामले में वन विभाग ने अपने दो अधिकारियों को भी सस्पेंड किया है लेकिन यह काफी साबित नहीं हो रहा है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने और अन्य नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त मामले में कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य शामिल है जिन्होंने बिना परमिशन के 300 से अधिक पेड़ों को काट डाला और अब तक उन पर कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री सहित पूरी सरकार अवैध तरीके से पेड़ काटने वाले अपने नेता के पक्ष में आकर खड़ी हो गई।

वहीं दूसरी और हाई कोर्ट में संज्ञान के बाद से ही यह पूरा का पूरा मामला अब काफी गंभीर स्थिति में पहुंच गया है राजनीति से ऊपर उठकर संभव है कि जल्द आरोपियों पर मामले दर्ज हो और उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles