17.3 C
New York
Wednesday, October 21, 2026

शहर में डिवेलप किए जा रहे एक दर्जन के करीब पार्क ताकि लोग रह सके स्वस्थ…सूखराम

पांवटा में कई जगहों पर शिलान्यास और उद्घाटन…

Ashoka Times…27 September 

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब के वार्ड 8 नगर पालिका श्री गुरू गोविंद सिंह पार्क का उद्घाटन किया तथा वार्ड न० 8 के नजदीक रैन बसेरे के पास कैफे का शिलान्यास भी किया। 

इसके बाद वार्ड न० 8 में खेल मैदान के स्टेज का शिलान्यास किया तथा  वार्ड न० 8 में पार्किंग का शिलान्यास (IDSMT Complex) भी किया।

पोंटा साहिब में ऊर्जा मंत्री लगातार उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं मंगलवार को भी उन्होंने पाक और बड़ी पार्किंग का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम ने कहा कि पावटा शहर में लगभग 11 पाक द्वारा किए जा रहे हैं जिन पर लाखों रुपए खर्च कर लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि पाक गलत किए जाएं ताकि लोग सुरक्षित और शांति के साथ सैर कर पाए।

इस मौके पर अध्यक्षा नगर परिषद निर्मल कार उपाध्यक्ष ओपी कटारिया एसडीएम विवेक महाजन सहित कई पार्षद और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles