12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

शराब ठेकेदार का विडियो वायरल…यातायात पुलिस के साथ बदसलूकी, ट्रांसफर की धमकी…!.. VIDEO VIRAL

Ashoka Times….29 March 2024

पांवटा साहिब में शराब ठेकेदार द्वारा यातायात पुलिस के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। वहीं आरोप हैं कि पुलिस कर्मचारियों को ट्रांसफर करवा देने की धमकी भी ठेकेदार द्वारा दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए शराब ठेकेदार अतुल अग्रवाल का जब पुलिस चालान कर रही थी उस वक्त वह पुलिस के साथ बदसलूकी करने लगे। अतुल अग्रवाल ने पुलिस कर्मचारियों को ना तो लाइसेंस दिखाया और ना ही कोई अन्य कागजात दिखाए। जबकि पुलिस उनसे वीडियो में कागजात दिखाने की गुजारिश कर रही है।

वहीं वायरल वीडियो में सामने आया है कि पुलिस कर्मचारियों को किसी भी दस्तावेज को दिखाने से अतुल अग्रवाल शराब ठेकेदार मना करता दिखाई दे रहा है इसके बाद पुलिस ने पुलिस के साथ बदसलूकी और अन्य दस्तावेज न दिखाने को लेकर शराब ठेकेदार अतुल अग्रवाल का चालान भी किया है।

बता दें कि मेला ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिसकर्मी दिन-रात काम कर रहे हैं ऐसे में इस तरह के लोग जब पुलिस को ट्रांसफर की धमकी देते हैं तो यह बेहद शर्मनाक वाक्य होता है।

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियो ने जब उसे रोका तो वह हैकडी दिखाने लगा और ड्यूटी पर तैनात बावर्दी पुलिस कर्मियो से उलझता हुआ दिखाई दे रहा है। यह हम नही कह रहे है यह तो कैमरे में कैद वीडियो पूरा का पूरा खुद व खुद बयां कर रही है। मौके पर बिगडैल शराब ठेकेदार पुलिस कर्मियो को कोई भी दस्तावेज दिखाने को मना कर रहा है और अपनीपहचान भी बतानेसे इंकार कर रहा है। बार बार कह रहाहै कि मेरी स्कूटी बाउण्ड कर दो। मै छुडा लूंगा। मेरी पहूंच उपर तक है। और तो और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियो को स्थानान्तरण की भी धमकी दे रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles